Steno Helpline द्वारा प्रारंभ की गई Mission SSC Steno के प्रथम सीरीज में अपलोड किए गए 30 डिक्टेशन के पीडीएफ फाइल यहॉं पर शेयर किए गए हैं।
क्या है मिशन एस.एस.सी. स्टेनो सीरीज ?
मिशन एस.एस.सी. स्टेनो सीरीज के माध्यम से एस.एस.सी. यानि कर्मचारी चयन आयोग की आशुलिपिक परीक्षा की तैयारी के लिए दस मिनट के श्रुतलेख ट्रायल के साथ दिए जाते हैं ताकि आप परीक्षा से पूर्व ही परीक्षा की भांति तैयारी कर सकें।
इसमें 80 शब्द प्रति मिनट और 100 शब्द प्रति मिनट दोनों गति के श्रुतलेख का संकलन किया गया है ताकि सभी मित्रों को इसका लाभ मिल सके।इसकी प्रथम सीरीज पूर्ण हो चुकी है जिसके स्पीच श्रुतलेख YouTube पर उपलब्ध हैं। प्रथम सीरीज में 30 श्रुतलेख दिए गए हैं जो एक प्लेलिस्ट के रूप में YouTube पर उपलब्ध हैं। प्लेलिस्ट से आपको इन श्रुतलेख को खोजने में समस्या नहीं होगी।
पीडीएफ भी उपलब्ध है
आप सभी मित्रों के अनुरोध पर हमने इस संकलन का पीडीएफ संग्रह उपलब्ध कराया है ताकि श्रुतलेख और लिप्यंतरण के पश्चात आप उनका मिलान कर अपनी त्रुटियोंं का आकलन कर सकें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीडीएफ के इस संकलन में 25 श्रुतलेख ही संग्रहीत हो सके हैं क्योंकि अन्य श्रुतलेख किसी कारण से उपलब्ध नहीं हो सके हैं, जिनको शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
कैसे करें डाउनलोड ?
पीडीएफ की डाउनलोड लिंक नीचे दी गई है जिसके माध्यम से आप प्रथम सीरीज का पीडीएफ संकलन प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से इस संकलन को पासवर्ड से सुरक्षित किया जाकर RAR में कनवर्ट किया गया है। फाइल को ओपन करने के लिए आपको RAR एप्लीकेशन एवं पासवर्ड के तौर पर hindisteno.com की जरूरत होगी।
Series 01 PDF
स्पीच कैसे मिलेगी ?
इस पोस्ट के प्रारंभ में ही YouTube की प्लेलिस्ट के इम्बेड किया गया है जिस पर क्लिक करके आप संपूर्ण प्लेलिस्ट देख सकते हैं।
जुड़े रहें, अपडेट रहें
इसी प्रकार की अध्ययन सामग्री निरंतर पाने के लिए आप सोशल मीडिया पर हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं। स्पीच पाने के लिए आप YouTube चैनल फॉलो कर सकते हैं और अपडेट्स के लिए व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम पर जुड़ सकते हैं।

0 Response to "SSC Stenographer Series 1"
Post a Comment